Sarkari Naukri February 2025: फरवरी में कौन-कौन सी भर्तियां निकलीं? यहां देखें टॉप 10 सरकारी नौकरियों की लिस्ट

By Vishal Singhania

Published on:

Sarkari Naukri February 2025: फरवरी 2025 का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने सरकारी नौकरियों के ढेरों मौके मिल रहे हैं। अगर आपने अभी तक इन भर्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। हम आपको फरवरी 2025 में निकली सरकारी भर्तियों की लिस्ट दे रहे हैं, जिनमें आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है।

1. दिल्ली टीचर भर्ती 2025

अगर आप दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पीजीटी शिक्षक के पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती हिंदी, गणित और अन्य विषयों के लिए है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 है। आप इसके लिए dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2. UPSC IAS/IAF Form 2025

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए आवेदन फॉर्म जारी किए हैं। इस साल UPSC कुल 979 पदों पर भर्ती करेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 है।

3. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025

रेलवे ने 32,000 से अधिक पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय रेलवे की वेबसाइट indianrailways.gov.in या rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

4. राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2025

राजस्थान में 2600 पदों पर जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और अकाउंट असिस्टेंट के लिए भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2025 है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।

5. सेंट्रल बैंक भर्ती 2025

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 1000 पदों पर भर्ती हो रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2025 है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आप बैंक की वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जा सकते हैं।

6. मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2025

मध्य प्रदेश में 10,000 से अधिक शिक्षक पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।

7. राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 550+ पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें विभिन्न विषयों के लिए लेक्चरर की वैकेंसी है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2025 है। आवेदन करने के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

8. बीआरओ भर्ती 2025

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें एमएसडब्ल्यू कुक, राजमिस्त्री, लोहार आदि शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2025 है। इस भर्ती के लिए आप marvels.bro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

9. DFCCIL भर्ती 2025

रेल मंत्रालय के उपक्रम DFCCIL ने एमटीएस, जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के 600 से अधिक पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार dfccil.com पर आवेदन कर सकते हैं।

10. बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती 2025

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सीनियर क्लर्क और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 है। इस भर्ती के लिए आप बैंक की वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर आवेदन कर सकते हैं।

फरवरी 2025 में सरकारी नौकरियों के बहुत सारे अवसर हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन भर्तियों के लिए समय रहते आवेदन कर लें। सभी आवेदन की अंतिम तारीखें नजदीक हैं, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें और सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करें।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Vishal Singhania

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं aajtak.in की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Leave a Comment